सराड़ा: परसाद थाना पुलिस ने 2 स्थाई वारंटी एवं हत्या के प्रयास में 2 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थानाधिकारी मुकेश चन्द्र खटीक ने बताया पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे।अपराधियों की धरपकड अभियान के अन्तर्गत बुधवार को चैक अनादरण के मामले में एक साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी डेलवास निवासी शंकर पुत्र सवाजी मीणा को,स्थाई वारण्टी बाबुलाल पुत्र देवालाल मीणा एवं हत्या के प्रयास में रामलाल पुत्र मोता मीणा,भैरा पुत्र कालजी मीणा को गिरफ्तार किया गया।