सराड़ा: पीपली अ के समीप ट्रेवल बस की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत,आज हुआ पोस्टमार्टम
परसाद थाना क्षेत्र के उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर सोमवार शाम को ट्रेवल बस ने बाइक को टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार की मौत हो गई शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।परसाद थानाधिकारी मुकेश चंद ने बताया पीपली अ के समीप बस ने बाइक को टक्कर मार दी।बस बाइक व युवक को करीब 100 मीटर तक घसीटती ले गई।इससे बाइक सवार युवक पंकज निवासी माकड़जप्पा की मौत हो गई।