हमीरपुर: मौदहा में निर्वाचन कार्य को सही व तय समय पर करने वाले 2 बी एल ओ को दिया गया प्रशस्ति पत्र
हमीरपुर मौदहा क़स्बा में दो बी एल ओ काज़ी नईम उद्दीन व दीपक को मतदाता सूची संशोधन से जुड़े सभी काम तय समय में पूरा कर लेने पर उप जिला अधिकारी कर्ण वीर सिंह व तहसीलदार शिखर मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया है । यह जानकारी शुक्रवार को दो बजे मिली।