बिलासपुर: जिले में शांति समिति की बैठक 15 सितंबर को नवरात्रि, दशहरा और दुर्गा विसर्जन को लेकर रखी गई, दिए जाएंगे जरूरी निर्देश
रविवार को दोपहर 2:00 बजे जिला प्रशासन ने दी जानकारी, शांति समिति की बैठक 15 सितंबर को होगी। बिलासपुर जिले में 22 सितंबर से नवरात्रि पर्व, 2 अक्टूबर को दशहरा, 3 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श हेतु शांति समिति की बैठक 15 सितंबर को शाम 5 बजे रखी गई है।