कन्नौज: कछोहा ग्राम पंचायत भवन का खस्ता हालात में वीडियो सामने आया, दीवारों में दिखीं बड़ी दरारें
कन्नौज सदर ब्लॉक के कछोहा ग्राम पंचायत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गांव में मौजूद पंचायत भवन के जर्जर हालत में होने का दावा किया गया है। इस मामले की सूचना मंत्री असीम अरुण तक पहुंच गई है। गौर करने वाली बात यह की इस भवन का निर्माण लगभग 2 साल पहले ही हुआ था। मामले में जल्द मरम्मत का कार्य किया जायेगा।