मंदसौर: बारिश से पहले नगर पालिका की कार्रवाई, किला रोड पर जर्जर गैलरी हटाई गई
मंदसौर नगर पालिका ने बारिश के मौसम को देखते हुए मंगलवार दोपहर किला रोड स्थित एक पुराने भवन की जर्जर गैलरी हटाई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई की। नगर पालिका शहरभर में जर्जर मकानों और गैलरियों का निरीक्षण कर रही है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके,