डीडवाना: समस्याओं से परेशान कोलिया के ग्रामीणों ने 12 किलोमीटर पैदल दौड़कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया, आंदोलन की चेतावनी
समस्याओं से परेशान कोलिया गांव के ग्रामीणों ने युवा नेता जगमाल के नेतृत्व में 12 किलोमीटर पैदल दौड़कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हमारी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था जिस पर प्रशासन को जगाने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ लगाई एवं ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।