भोजपुर में प्राइवेट टीचर सचिंद्र नाथ प्रसाद की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक की बेटी पुष्पा कुमारी के बयान पर दर्ज एफआईआर में बड़े बेट समरदीप कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने का विरोध करने पर कमरे में बंद कर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है।