चंदला: बलकौरा तिराहे के पास अवैध रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
चंदला थाना क्षेत्र में बलकौरा तिराहे के पास अवैध रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे पलट गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और राहगीर बाल-बाल बच गए। इलाके में बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर खनिज विभाग की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं।