शहडोल में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए संविदा डॉक्टर महेशचंद्र शर्मा के बारे बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि वह एक साथ शहडोल, खरगोन और श्योपुर में संविदा डॉक्टर के पद पर कार्यरत था। तीनों जिलों से उसे 65-65 हजार रुपए मंथली सैलरी यानी कुल 195,000 रुपए मिल रहे थे।