पटना ग्रामीण: पटना: अपराध से संपत्ति बनाने वाले 18 अपराधियों की संपत्ति होगी ज़ब्त, सिटी SP वेस्ट ने दी जानकारी
पश्चिमी क्षेत्र में जितने भी अपराधियों ने अपराध से संपत्ति अर्जित की है उनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। 18 ऐसे बड़े अपराधी है जिनकी संपत्ति जब्त करने में पुलिस जुटी हुई है। शनिवार शाम करीब 6:00 बजे सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब तक 18 प्रस्ताव तैयार किए गए हैं जिसे न्यायालय भेजा गया है।