उंटारी रोड: लोहे की रॉड से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि भदुमा गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में गोलू तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोप है कि राधेश्याम दीक्षित ने लोहे की रॉड से गोलू तिवारी के सिर