सिवनी: नरवाई की आग हुई बेकाबू, ग्राम डोकारांजी में 6 घर जलकर खाक
Seoni, Seoni | Apr 22, 2026 सिवनी जिले के पलारी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोकारांजी में आज दोपहर नरवाई की भीषण आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। खेतों से उठी इस आग ने देखते ही देखते बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 6 ग्रामीणों के आशियाने पूरी तरह जलकर खाक हो गए।