मेरठ: कंकरखेडा में घर में घुसकर बेटी के सामने मां की हत्या, 2 नकाबपोश बदमाश बाइक से आए, सीसीटीवी में कैद
Meerut, Meerut | Jan 8, 2025 मेरठ में बुधवार को बेटी के सामने उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो आरोपी नकाब बांधकर बाइक से आए। अंदर घुसे और दूसरी मंजिल पर पहुंचे। उन्होंने महिला के माथे पर गोली मारी, फिर चाकू से गोद डाला। मृतका प्रधान भी रह चुकी थी।