मेरठ: सऊदी में लापता हुए मेरठ निवासी शख्स का परिवार 2 माह से कर रहा इंतज़ार, पत्नी ने SSP से लगाई गुहार
Meerut, Meerut | Jan 8, 2025 मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र का रहने वाला सुनील पिछले 2 महीने से लापता है। सुनील नौकरी करने सऊदी अरब रियाज गया था। लेकिन 11 नवंबर के बाद से उसका पता नहीं चल रहा। परिवार से बातचीत नहीं हो रही। सुनील का मोबाइल भी बंद है। पति से बात नहीं होने के कारण घर पर पत्नी, बच्चे परेशान है। आखिर पति कहां चला गया। अब महिला ने पुलिस से अपने पति की तलाश की गुहार लगाई है।