किस्को: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने किया आरसीएम शॉप का शुभारंभ, किस्को में व्यापारिक गतिविधियों को मिली नई रफ्तार
लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत किस्को रिचुघुटा मुख्य सड़क स्थित किस्को आवासीय विद्यालय के समीप मंगलवार को आरसीएम दुकान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने विधिवत रूप से फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। शुभारंभ से पूर्व पूजा-अर्चना कर दुकान के सफल संचालन एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुखदेव