एटा: अलीगंज रोड स्थित गांव चांदपुर के समीप ट्रैक्टर-इनोवा की भिड़ंत, भोपाल SOG टीम के SI सहित 4 सदस्य घायल, एक की हालत गंभीर
Etah, Etah | Apr 12, 2026 एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित चांदपुर गांव के पास शनिवार देर रात ट्रैक्टर और इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में भोपाल पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीम के SI सहित चार सदस्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर किया रेफर।