गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दीघवा दुबौली बाजार में एक युवक को बुधवार की दोपहर 12:00 बजे 15 हजार रुपए मिला। जिस युवक के द्वारा पुलिस को रुपए को सौंप दिया गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा युवक को सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी गोपालगंज पुलिस सोशल मीडिया पर जारी कर दी गई है।