झुंझुनू: झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव 2024 में 11 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए
झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव 2024 के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है। रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। कांग्रेस के अमित ओला को हाथ, भाजपा के राजेंद्र भांभू को कमल, निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा को सेब सहित सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।