झुंझुनू: दीपावली पर्व के मद्देनजर झुंझुनू शहर की यातायात व्यवस्थाओं में किया गया बदलाव
गुरुवार को दीपावली पर्व को मध्य नजर रखते हुए झुन्झनू एसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया,एसपी शरद चौधरी ने गुरुवार को सुबह 10:00 बजे एक आदेश जारी कर झुंझुनू के गुढा मोड, पीरू सिंह सर्किल, मंडावा मोड़,अन्य स्थानों पर जहां से बड़े वाहन शहर में प्रवेश करते हैं उनकी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया हे, ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।