बिजौलिया उपखण्ड कार्यालय के संभावित विलोपन को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। रविवार को अभिभाषक परिषद की पहल पर बन्नी के बालाजी परिसर में सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें उपखण्ड बचाओ संघर्ष समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।