पंचदेवरी: प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, अभिभावकों को वार्षिक परिणाम से कराया अवगत
प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अंकपत्र के साथ उपस्थिति, व्यवहार और सीखने की क्षमता पर भी चर्चा की तथा सुधार के लिए सुझाव दिए। इसकी जानकारी मंगलवार को दोपहर 3 बजे दी गई है।