बाड़मेर: बदमाशों ने अपहरण कर युवक के हाथ-पांव तोड़े, जिला अस्पताल में इलाज जारी, नेतराड़ गांव का मामला
Barmer, Barmer | Sep 21, 2025 चौहटन थाना क्षेत्र के नेतराड़ में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट का रविवार रात 8:00 बजे सामने आया।खेताराम,बेहनाराम,तिलाराम, गौतम राम सहित आधा दर्जन युवकों ने युवक का अपहरण कर मारपीट की।घायल बाबूलाल निवासी इशरोल का बाड़मेर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों हाथ व पैर में फ़्रैक्चर होने की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।