बाड़मेर: बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने की जनसुनवाई, लोगों से की मुलाकात
Barmer, Barmer | Sep 21, 2025 बाड़मेर जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने रविवार दोपहर 1:00 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री कर्नल मानवेंद्र सिंह जसोल ने अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थान से पधारे कार्यकर्ता और गणमान्यजनों व आमजन से आत्मीय मुलाकात की। सभी की समस्याओं को भी सुना। जल्द समस्याओं के समाधान को लेकर भरोसा दिलाया।