कालपी: कालपी में यमुना नदी के पास धर्मार्थ योजना के तहत 2 करोड़ की लागत से नई सड़क की सौगात, विधायक ने दी जानकारी
Kalpi, Jalaun | Nov 25, 2025 कालपी में यमुना नदी के समीप दुर्गम बीहड़ के स्थान में प्राचीन तिग्डेश्वर मंदिर को आने-जाने के लिए शासन के द्वारा 2 किमी से अधिक लंबी सड़क के नवनिर्माण की मंजूरी दे दी गई है, इस सड़क का निर्माण कार्य ₹2 करोड़ की लागत से होगा, वही PWD खंड 3 के द्वारा निर्माण कर शुरू किया जाएगा, जिसको लेकर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे जानकारी दी है।