दुर्ग: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, TI के चैंबर में एक घंटे बैठे रहे कांग्रेसी, FIR दर्ज नहीं हुई
Durg, Durg | Sep 30, 2025 कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेवन ने लाइव टीवी डिबेट में खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। इस बयान ने पूरे देशभर में कांग्रेसियों का गुस्सा भड़का दिया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भी मंगलवार को माहौल गरमा गया।