बिसवां: बिसवां तहसील में लेखपालों ने आईएसआर के कार्य में लगे लेखपाल की मौत के विरोध में धरना दिया, उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Biswan, Sitapur | Nov 28, 2025 जनपद फतेहपुर में एसआईआर के काम में लगे लेखपाल सुधीर कुमार द्वारा की गई आत्महत्या के विरोध में शुक्रवार दोपहर में लेखपालों ने धरना देकर विरोध व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर तहसील बिसवां के लेखपालो ने तहसील अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम शिखा शुक्ला को सौंपा।