कछौना पुलिस ने महिला अधिवक्ता फिरदौस जहां व उसके पति व अन्य के साथ मारपीट के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बता दें कि महिला अधिवक्ता फिरदौस जहां ने तकिया गांव में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी जिसमें करीब 13 लाख 57 हजार रुपये के गबन का खुलासा हुआ था। जिसके बाद प्रशासन ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए थे। इसी बात को लेकर नसीम ने मारपीट की।