शेखपुरा: सिरारी थाना क्षेत्र के रजौली गांव के पास बदमाशों ने बाइक सवार युवक को पीटा, गंभीर हालत में पावापुरी रेफर
सिरारी थाना क्षेत्र के रजौली गांव के समीप बाइक सवार युवक को बदमाशों ने घेर कर बुरी तरह से मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद घायल युवक को मंगलवार रात्रि 9 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों से पावापुरी रेफर किया है।