रीठी: रीठी में लकड़ी काटते समय हादसा, छेनी फिसलने से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Rithi, Katni | Apr 4, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां लकड़ी काटते समय एक 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार, व्यक्ति अपने घर के पास लकड़ी की कटाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक लोहे की छेनी फिसल गई और सीधे उसके पैर में जा लगी। घटना इतनी तेज थी कि पैर में गहरी चोट लग गई और खून बहने लगा।