धनवार: DC के निर्देश पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और व्यवस्थाओं को किया जा रहा है दुरुस्त
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजधनवार में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं सामान्य चिकित्सा सेवाओं हेतु आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा सामग्रियों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।