बदायूं: उझानी के गंगागढ़ गांव में पशुशाला में लगी आग, दो भैंसें जिंदा जलकर हुईं दर्दनाक मौत
Budaun, Budaun | Apr 27, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गंगागढ़ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पशुशाला में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसमें बंधी दो भैंसें जिंदा जलकर मर गईं। बताया जाता है कि सोमवार साढ़े तीन बजे के आसपास पशुशाला में आग लग गयी। अचानक उठती लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया ।