बरेली: बरेली जेल में बंद कैदी ने ब्लेड से आत्महत्या की कोशिश की, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली के मोहल्ला बजरिया, कस्बा आंवला थाना आंवला निवासी सिकंदर, जो फिलहाल एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी का रहने वाला है, पिछले महीने तमंचा बरामदगी के मामले में पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था। वह कारागार-2 में सजा काट रहा था। सिकंदर ने जेल में ब्लेड खा लिया और उसके शरीर पर भी ब्लेड से कटने के निशान पाए गए हैं। जेल प्रशासन ने हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेजा।