बरेली: जिले में वीरांगना यूनिट का किया गया गठन, एसपी साउथ ने दी जानकारी
बरेली में महिला सुरक्षा की नई पहल,वीरांगना यूनिट महिला सशक्तिकरण की दिशा में बरेली पुलिस की बड़ी पहल।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 अगस्त को अपने बरेली दौरे के दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरेली पुलिस की विशेष “वीरांगना यूनिट” का शुभारंभ किया। यह यूनिट महिला SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) कमांडो यूनिट है।