बारां: बारां जिले की ऋषिना शर्मा बनीं भारतीय वायु सेवा की पहली महिला फ्लाइंग ऑफिसर
Baran, Baran | Mar 7, 2026 बारां जिले के छोटे से गांव अलीपुरा निवासी ऋषिना शर्मा ने भारतीय वायु सेना में बारां जिले से पहली महिला फ्लाईंग ऑफिसर बनकर जिले का ही नहीं अपितु पूरे देश का गौरव बढाया है। ऋषिना के पिता हरीश शर्मा राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम बारां में सहायक अभियंता के पद पर एवं मां नीलम शर्मा राउमा विद्यालय सुंदलक बारां में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।