परसिया: वंचित तबके से होनहारों की खोज के लिए WCl ने ली तराश परीक्षा,40 बच्चों को नागपुर में नीट और JEE की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड ने रविवार को तराश असेसमेंट टेस्ट लिया। बडकुही के सेंट्रल स्कूल में इस परीक्षा का केंद्र बनाया गया। तीन सौ विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए साढे नौ बजे स्कूल पहंुचे। वंचित तबके से होनहारों की खोज के लिए डब्ल्युसीएल ने तराश परीक्षा ली। चयनित बच्चों को नागपुर में नीट ओर जेईई के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।