परबत्ता: महद्दीपुर बाजार में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, मुखिया प्रतिनिधि की सूझबूझ से मामला सुलझा
पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महद्दीपुर बाजार में शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित बाइक और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर ही ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे के दौरान ई-रिक्शा में सवार यात्री बाल-बाल बच गए, हालांकि अचानक हुए इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के तुरंत बाद ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार के