पति को सामान लेने भेजा, पीछे से विवाहिता ने लगाई फांसी स्थानीय हरिजन बस्ती (तोड़ेतोपा) में मंगलवार शाम 6:30 बजे एक 26 वर्षीय विवाहिता मनीषा मुखी ने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पति गुरुआ मुखी के साथ गुरुचरण सोय के मकान में किराए पर रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले मनीषा ने अपने पति को एटीएम कार्ड देकर बाजार से सामान ल