श्रीकरणपुर में हाई स्कूल के पास क्षतिग्रस्त खड़ी कार बनी चर्चा का विषय, मामले की हो रही है जांच
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 22, 2026
श्रीकरणपुर। हाईस्कूल के पास खड़ी RJ13CF3759 नंबर कार लोगों के लिए पहेली बनी रही। वॉक पर निकले व राहगीर वाहन चालक कार व सवारों की जानकारी जुटाते नजर आए। बुधवार शाम 6:00सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार की स्थिति देख जोरदार टक्कर के कयास लगाए जा रहे हैं, जिससे कार एक ओर घूमकर क्षतिग्रस्त हो गई।