मांझी: मटियार गांव में दिखा विशालकाय नाग, लोगों में दहशत और अफरा-तफरी
Manjhi, Saran | Apr 2, 2026 मांझी प्रखंड के मटियार गांव में गुरुवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गांव निवासी पवन कुमार माली के घर के सामने स्थित तालाब के गड्ढे में झाड़ियां के बीच एक विशालकाय नाग छुपा हुआ दिखाई दिया। जैसे ही लोगों की नजर उसे खतरनाक सांप पर पड़ी। आसपास अफरा तफरी माहौल बन गया। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लेकिन डर से कोई उसे हटाने का नाम नहीं ले रहा था।