झांसी: झांसी मंडल में आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा से संवरेगा रेल सफर, 24 स्टेशनों पर GPS घड़ियों की स्थापना हो चुकी है
Jhansi, Jhansi | Apr 2, 2026 उत्तर मध्य रेलवे का झाँसी मंडल यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास में नए आयाम स्थापित कर रहा है। मंडल के 24 स्टेशनों पर सटीक समय के लिए GPS घड़ियाँ लगाई जा चुकी हैं। रेल संचालन को सुरक्षित बनाने हेतु हेतमपुर-मुरैना खंड में स्वदेशी ‘कवच’ प्रणाली और 770 किमी ट्रैक पर W-बीम फेंसिंग का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।