छतरपुर नगर: टैंकर में उतरे दो युवकों की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
छतरपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पानी के टैंक में काम कर रहे दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुलाब अनुरागी (22) पिता करणजू अनुरागी और अरमान (23) पिता हसन खान, निवासी महाराजपुर के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी आज 18 अप्रैल दोपहर करीब 4:30 बजे लगी।