आरा: टाउन थाना क्षेत्र के एमपी बाग मोहल्ले में गाली-गलौज के विवाद में मां-बेटे समेत चार लोगों की पिटाई
Arrah, Bhojpur | Jun 9, 2025 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एमपी बाग मोहल्ले में रविवार की रात गाली-गलौज करने के विवाद में मां-बेटे समेत चार लोगों की पिटाई कर दी गई। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में टाउन थाना क्षेत्र के एमपी बाग मोहल्ला निवासी स्व. इंद्रदेव राम की पत्नी सुमित्रा देवी, उनकी मां सोनी देवी व तीन पुत्र अर्जुन कुमार, बृजेश कुमार एवं राहुल कुमा