शिवपुरी नगर: फतेहपुर: कचरा फेंकने पर खूनी संघर्ष, देवर-देवरानी ने फावड़े से जेठानी का सिर फाड़ा
फतेहपुर निवासी पीड़िता सुनीता नामदेव ने बताया कि वह सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसकी देवरानी लीला नामदेव वहां आई और कचरा फेंकने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगी। जब सुनीता ने विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते लीला और उसके पति महेश नामदेव ने मिलकर सुनीता पर हमला बोल दिया। पीड़िता का आरोप है कि महेश ने डंडे और फावड़े से हमला कर दिया।