महिदपुर: नवीन बस स्टैंड परिसर में जर्जर पेड़ों को हटाया गया, सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका की कार्रवाई
नगर पालिका परिषद महिदपुर द्वारा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नवीन बस स्टैंड परिसर में खड़े दो अत्यधिक ऊंचे एवं जर्जर पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की गई। लंबे समय से इन पेड़ों की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी, जिससे तेज हवा, बारिश अथवा प्राकृतिक आपदा की स्थिति में इनके गिरने की आशंका बनी हुई थी। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार बस स्टैंड क्षेत्र में प्रत