बाड़मेर शहर के कृषि मंडी के सामने आदर्श ग्वार फैक्ट्री में सोमवार शाम 4:30 बजे तारबंदी काटकर और दीवार फांदकर चोरी करने की नियत से चढ़ा युवक ट्रांसफॉर्मर की तार की चपेट में आने से फैक्ट्री अंदर गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एफएसएल समेत टीमें पहुंची।पुलिस ने मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।