सिवनी: सिवनी कन्या छात्रावास में अव्यवस्थाओ का आलम, एनएसयूआई ने जांच और कार्रवाई की मांग
Seoni, Seoni | Jul 13, 2026 सिवनी के जनतानगर स्थित शासकीय कन्या छात्रावास एवं विद्यालय को लेकर एनएसयूआई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को संगठन ने दावा किया है कि छात्राओं को छात्रावास में पर्याप्त संसाधन और सुविधा नही मिल रही हैं। साथ ही भोजन, स्वच्छता, शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और छात्राओं से शौचालय साफ़ कराने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।