बिदुपुर: बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौशन बाजार के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति घायल
बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौशन बाजार के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया गया। घायल राघोपुर निवासी राहुल कुमार बताया गया है।