हाथरस: नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली के दौरान फटी ड्रेस देख कोतवाली प्रभारी ने चार स्कूली बच्चों को दिलवाई नई ड्रेस
जनपद हाथरस शहर में रामबाग इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज एवं बागला इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली निकाली गई थी। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में हाथरस गेट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना की नजर रैली में शामिल कुछ ऐसे बच्चों पर पड़ी जिनकी ड्रेस फटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक द्वारा चार स्कूली बच्चों को नई ड्रेस दिलवाई गई है।