मुरैना नगर: नेहरू पार्क के पास पाइपलाइन लीकेज से यातायात बाधित, निगम की खुदाई से एमएस रोड पर लगा जाम
मुरैना शहर के नेहरू पार्क के पास एमएस रोड पर पाइपलाइन लीकेज से जलभराव के बाद नगर निगम ने आज मंगलवार क़ो जेसीबी से खुदाई शुरू की। गड्ढा खोदने और सड़क पर मिट्टी फैलने से यातायात प्रभावित हुआ और जाम लग गया। वाहन रेंगते नजर आए। पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद होकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिससे निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है।